फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   yuvakon ke paas mile saikadon aadhaar kaard

युवकों के पास मिले सैकड़ों आधार कार्ड

Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कहने को तो आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे पाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन सरकारी एजेंसियां इसे लेकर कितनी गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को दो युवक सैकड़ों आधार कार्ड लेकर गलियों में घूमते दिखाए दिए, जबकि ये आधार कार्ड डाक द्वारा लोगों के घर भेजे जाने थे। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने ये कार्ड उनसे लेकर डाक विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारी अब मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन दिनों जिले में आधार कार्ड बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने इस संबंध में बैठक बुलाकर समीक्षा की थी। इसमें पाया गया था कि अभी आधार कार्ड बनाने का आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया है, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई थी। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह कनखल चौक बाजार से गुजर रहे थे तो दो युवकों के पास बड़ी संख्या में आधार कार्ड दिखाई दिए। उन्होंने जब इस बारे में पूछा तो वे कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे सके। अशोक शर्मा ने यह कार्ड उनसे ले लिए और डाकखाने में पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की। डाकखाना प्रभारी पोस्ट मास्टर अनिल कुमार खुद भी इन कार्डों को देखकर भौचक्के रह गए। उन्होंने बताया कि ये कार्ड युवकों के पास कैसे पहुंचे, इसकी वह जांच कराएंगे। इस बारे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed