{"_id":"68bc81c28a2a00ffce0d8c24","slug":"youths-beaten-with-sticks-during-ganesh-immersion-procession-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137766-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गणेश विसर्जन जुलूस में युवकों को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गणेश विसर्जन जुलूस में युवकों को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान युवकों को लाठी-डंडाें से पीट दिया गया। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक मेहता निवासी दुर्गानगर भूपतवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ गणपति विसर्जन जुलूस में शामिल था। इसी दौरान करपात्री चौक के पास श्याम राजपूत कार्यक्रम देख रहा था। तभी बाहर से आए जतिन उर्फ सुजल, हेमंत, प्रभात उर्फ मोईना, आयुष, आकाश, अनिराज, अमन, आशीष और तुषार ने श्याम राजपूत के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक और मोहल्ले के विष्णु, वरुण, सन्नी और हिमांशु को भी पीटा, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। जुलूस समाप्त होने के बाद जब लोग स्वामी नारायण घाट से लौट रहे थे और शिव की पैड़ी जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, तभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में मोहल्ले के कई युवक घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।