{"_id":"5dadf7f48ebc3e0172328345","slug":"youth-dies-of-dengue-in-jwalapur-haridwar-news-drn3236323143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालापुर में युवक की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालापुर में युवक की डेंगू से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। उसे डेंगू की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थीं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई अधिकारी वहां जांच को नहीं पहुंचा। स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप जड़ रहे हैं।
क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कॉलोनी निवासी जगदीश को कई दिन से बुखार से आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ज्वालापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनकी प्लेटलेट्स का गिरना जारी रहा। रविवार को उन्होेंने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग को उनकी डेंगू से मौत हो जाने की सूचना दी गई, लेकिन कोई अधिकारी जांच को मौके पर नहीं पहुंचा। इंतजार कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि जनपद में डेंगू से किसी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। ज्वालापुर क्षेत्र में जिस मरीज की मौत होने की जानकारी दी गई है, उसकी रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट की जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
मरीजों के बढ़ रहे मामले, संदिग्धों की संख्या 1094 पहुंची
हरिद्वार। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग को सर्दी होने का इंतजार था, लेकिन डेंगू के मरीजों के मामले कम नहीं हो रहे है। अब एलायजा में ही 431 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है तो संदिग्ध मरीजों की संख्या 1094 तक पहुंच गई है। जबकि यह आंकड़े केवल रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल, और जिला अस्पताल के है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि मरीजों के आंकड़े अस्पतालों से जुटाए जा रहे है, साथ ही अभियान भी चलाया जा रहा है।