फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested for murder

चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for murder
ज्वालापुर पुलिस की गिरफ्त में युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक इकपाल सिंह निवासी वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि राहुल निवासी काली मंदिर वाल्मीकि बस्ती ने उसके भतीजे राजू निवासी वाल्मीकि बस्ती की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोतवाल ज्वालापुर महेश जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि चाकू मारने वाला आरोपी नहर पटरी से कहीं जाने की फिराक में है। इस पर तुरंत ही एसएसआई ज्वालापुर प्रशांत बहुगुणा के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। जब पुलिस टीम रेगुलेटर पुल पर पहुंची तो आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि राजू ने उससे रुपया उधार लिया था जो उसे वापस देना था। जब राहुल ने राजू से रुपया मांगा तो पहले से उसने मना किया। इसके बाद मारपीट भी की। राहुल ने बताया कि इसके बाद राजू ने उसका गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए राहुल ने राजू के गले और छाती पर चाकू से कई वार किए। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी राहुल को न्यायालय में पेश कर जेल भेेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed