{"_id":"6240a6ff724f7c167b658128","slug":"youth-and-his-brother-in-law-attacked-with-sharp-weapons-haridwar-news-drn407479226","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक व उसके बहनाई पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक व उसके बहनाई पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की देखरेख करने के लिए अपने बहनोई के साथ गए व्यक्ति पर कई लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक प्रीतम सिंह निवासी सुल्तानपुर सभाचंद थाना कोतवाली देहात बिजनौर ने शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च को शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच अपने बहनोई विनोद कुमार निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा थाना पथरी को साथ लेकर अपने मकान स्थित गली नंबर-1 राजागार्डन जगजीतपुर में गया था। प्रीतम का आरोप है कि जैसे ही अपने घर के अंदर घुसे तो पीछे से राजदीप, अमरदीप, श्याम सुन्दर, ब्रिजेश यादव व 10, 12 अज्ञात व्यक्ति फावड़ा, सरिया, तलवार, लाठी-डंडे लेकर उनके घर के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब प्रीतम व उनके बहनोई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बहनोई विनोद कुमार के ऊपर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमलाकर दिया। जब प्रीतम ने बचाने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।