फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young saints should be appointed on the four Shankaracharya Peeths: Anand Swaroop

चारों शंकराचार्य पीठों पर युवा संतों की हो नियुक्ति: आनंदस्वरूप

Wed, 27 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Young saints should be appointed on the four Shankaracharya Peeths: Anand Swaroop
शांभवी धाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा परिषद सम्मेलन को संबोधित करते शंकराचार्य परिषद प्रमु? - फोटो : HARIDWAR
शांभवी धाम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा परिषद का प्रथम सम्मेलन में देवभूमि को गैर हिंदुओं से मुक्त करने और सनातन धर्म को मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। शंकराचार्य परिषद प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि परिषद जल्द ही देशभर की चारों शंकराचार्य पीठ पर युवा संतों को बैठाएगी। उन्होंने कहा कि चारों पीठों योग्य एवं युवा संतों की नियुक्ति होनी चाहिए। अखाड़ा परिषद में भी युवा संतों की भागीदारी के लिए शंकराचार्य परिषद ने वकालत की।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष आशीष बलूनी ने सनातन धर्म को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका और उत्तराखंड में हो रहे पलायन रोकने पर विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए शांभवी पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि हिमालय में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मदन मोहन मालवीय द्वारा 1915 में जो एक्ट लाया गया था, उसमें हरिद्वार में गैर हिंदुओं के जमीन खरीद का कोई अधिकार नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हिंदू युवा पलायन के लिए मजबूर है। पलायन तभी रुकेगा जबकि सनातन धर्म के मंदिर सनातनियों के पास हों और उससे चलने वाले व्यवसाय पर पूरा अधिकार हिंदुओं का हो। इस दौरान महेश स्वरूप, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती निरंजनी अखाड़ा रोहतक, काला शाह काले बाबा पीठाधीश्वर, भक्ति भूषण गोविद, गौरव कुमार, नीरज रावत, मुकेश मिश्रा, सचिन अरविंद सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed