{"_id":"66afdbc31e74b0259109182b","slug":"young-man-abducted-a-minor-a-girl-also-missing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-121292-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग को भगा ले गया युवक, एक युवती भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग को भगा ले गया युवक, एक युवती भी लापता
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, सिडकुल क्षेत्र से लापता हुई युवती के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रानीपुर कोतवाली के एक क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शिकायत देकर बताया कि 27 जुलाई की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बहन को टीटू यादव बहला-फुसलाकर ले गया है। तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
उधर, सिडकुल थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। उसकी सभी जगहों पर तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।