{"_id":"c9fa1c13bee36c02526f6e442360d3b7","slug":"young-go-down-in-gengnaher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में युवक डूबा, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में युवक डूबा, लापता
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 24 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी नहर में डूबने लगा लेकिन वह किसी तरह से किनारे पर वापस आ गया। देर रात तक डूबने वाली की तलाश की जाती रही लेकिन पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गंगनहर में शेरवाले पुल के पास कुछ युवक नहा रहे थे। तभी करीब 25 साल का एक युवक नहर में डूबने लगा। उसे डूबता देख शोर मचा दिया। इसी दौरान पास में ही नहा रहे शादाब ने उसे बचाने के लिए गोता लगाया।काफी देर तक वह उसे बचाने का प्रयास करता रहा। लेकिन विफल रहा और खुद भी डूबने लगा।
विज्ञापन
तब तक गंगनहर के दोनोें तरफ लोगों की भारी भीड़ लग गई। जैसे-तैसे शादाब तो बाहर आया गया लेकिन डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन