फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   You will fulfill every point in the affidavit: Praveen

शपथ पत्र में हर बिंदु पूरा करेगी आप: प्रवीण

Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
You will fulfill every point in the affidavit: Praveen
पत्रकार वार्ता के दौरान वचन पत्र जारी करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार व अन्? - फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि आप सरकार में आते ही अपने 24 बिंदुओं के शपथपत्र के हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आप का घोषणापत्र अन्य पार्टियों से अलग है। भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र केवल जुमले हैं। वहीं आप ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे। दिल्ली में पार्टी ने करके दिखाया है।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में प्रवीण कुमार ने अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी का जिक्र करते कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे करके दिखाएंगे। हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर घर 24 घंटे बिजली देंगे। हर घर को रोजगार देंगे। प्रदेश में काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री को जिले बनाएंगे। मजबूत भू कानून लागू करेंगे और पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू करेंगे।
विज्ञापन

भारत की पहली यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा। राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा बजट होगा। विकासपुरी दिल्ली से विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार कोई पार्टी अपने एजेंडे को घोषित करने के साथ शपथपत्र दे रही है। आप ईमानदार और काम करने वाली पार्टी है। काम के नाम पर जनता से वोट मांगते हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जिला मीडिया सहप्रभारी अनिल सती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed