फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yoga students after prayer

प्रार्थना के बाद योग करेंगे छात्र

Thu, 13 Apr 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 13 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के अब प्रार्थना सभा के बाद रोजाना योग भी होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देश पर शासन ने सभी जनपदों को चिट्ठी भेजी है। फिलहाल यह आदेश प्राइमरी स्कूलों के संबंध में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


योग के फायदों को देखते हुए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनिवार्य रूप से योग लागू हो गया है। प्राइमरी शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से सभी जनपदों को चिट्ठी भेजकर यह निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना प्रार्थना सभा की समस्त गतिविधियों के साथ ही योग अनिवार्य रूप से कराया जाए। योग के अलावा रोजाना एक वादन में छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से खेलों का अभ्यास कराएं। वहीं छात्रों में चारित्रिक गुणों का विकास करने के लिए नैतिक शिक्षा पर फोकस किया जाए। उन्हें नैतिक वचन भी दिए जाएं। योग, व्यायाम और नैतिक शिक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों की अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे और अपने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजेंगे।  
विज्ञापन

     
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक जगमोहन सोनी ने उप शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं जिले की प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा ने बताया कि फिलहाल आदेश प्राइमरी स्कूलों के लिए आया है। रमसा से जुड़े माध्यमिक स्कूलों में योग पहले से जारी है। बाकी माध्यमिक स्कूलों में भी निर्देश मिलने पर जल्द योग अनिवार्य कर दिया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed