फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yeti Narasimhanand sitting on dharna after being released from jail

इधर मिली रिहाई उधर धरने पर बैठे यति नरसिंहानंद

Thu, 17 Feb 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand sitting on dharna after being released from jail
हरिद्वार जेल से रिहा होने के बाद सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी - फोटो : HARIDWAR
धर्म संसद में भड़काऊ भाषण और संप्रदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद गाजियाबाद डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद बृहस्पतिवार को रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को मांग लेकर सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठ गए है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 17 से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने और समुदाय विशेष की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज हुए थे। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 13 जनवरी को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वसीम रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर यति नरसिंहानंद ने सर्वानंद घाट पर धरना शुरू कर दिया था। 16 जनवरी को नगर कोतवाली पुलिस ने यति नरसिंहानंद को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यति नरसिंहानंद की जमानत पहले ही मंजूर हो गई थी। लेकिन महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लगातार सुनवाई चल रही थी। इस मामले में भी 15 फरवरी को जमानत मिली थी। जमानत के लिए 50-50 हजार के दो जमानती कोर्ट में दाखिल किए गए थे। जमानती बने लोगों की तहसील और थाना स्तर से तस्दीक होनी थी। जिसके चलते बुधवार को उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी। बृहस्पतिवार को जमानती बने लोगों की तस्दीक होने के बाद शाम पांच बजे जिला कारागार में रिहाई का परवाना पहुंचा। शाम 6.30 बजे यति नरसिंहानंद की रिहाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहाई के दौरान सैकड़ों समर्थक जिला कारागार रोशनाबाद पहुंचे। इसके बाद यति नरसिंहानंद सर्वानंद घाट पर पहुंचे और शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक वसीम की रिहाई नहीं होती धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी हमारे भरोसे हिंदू बने हैं। ऐसे में उनका साथ नहीं छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed