फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yagya performed for the wisdom and purification of the government

हड़ताली कर्मियों ने सरकार की बुद्घि-शुद्घि को किया यज्ञ

Sat, 20 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Yagya performed for the wisdom and purification of the government
पदोन्नति में हुई त्रुटि को ठीक कराने की मांग के लिए हड़ताली कर्मचारियों ने एआरटीओ दफ्तर में चल रहे धरनास्थल पर सरकार की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ किया। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के चलते पांचवें दिन भी विभाग में कोई कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत एक सूत्री मांग को लेकर 16 नवंबर से कार्यबहिष्कार पर हैं। कर्मचारी कार्यबहिष्कार कर एआरटीओ दफ्तर के परिसर में ही धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने मांग को लेकर सरकार की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ किया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने आहुति देकर ईश्वर से सरकार को सद्बुद्घि देकर मांग को पूरी कराने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांग को भी सरकार मानने को तैयार नहीं है। इससे सरकार की तानाशाही साफ दिख रही है। इस मौके पर जीता गुप्ता, विनोद निराला, रेशम सिंह, सुमन लता मैथानी, सईद, नीतिश मैठानी, संतोश डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed