{"_id":"616843de15389c07e159d62d","slug":"worship-on-harki-padi-before-the-stick-journey-haridwar-news-drn3933487143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र छड़ी यात्रा शुरू होने से पहले हरकी पैड़ी पर आज पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र छड़ी यात्रा शुरू होने से पहले हरकी पैड़ी पर आज पूजन
विज्ञापन
पवित्र छड़ी को अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर आते संत।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से निकाली जाने वाली प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा शुरू हो गई है। पवित्र छड़ी बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना एवं सरयू नदी के पवित्र संगम में स्नान कर हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर पहुंच गई है। विजयदशमी पर पवित्र छड़ी का हरकी पैड़ी और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजन होगा। इसके बाद छड़ी को मायादेवी मंदिर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद शुभ मुहूर्त पर हरिद्वार से छड़ी यात्रा चारधाम समेत पौराणिक तीर्थों के लिए शुरू होगी। हालांकि, यात्रा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि पवित्र छड़ी को जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि, थानापति राजगिरि, श्रीमहंत पुष्कर गिरि, श्रीमहंत दीनदयाल गिरि साधुओं के जत्थे के साथ बागेश्वर से लेकर हरिद्वार पहुंच गए हैं। श्री दु:खहरण हनुमान मंदिर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, महंत उत्तम गिरि, श्रीमहंत पशुपति गिरि, थानापति राजेंद्र गिरि, महाकाल गिरि, धर्मेंद्र पुरी, हीरा भारती, कुमारानंद अमृतपुरी, महंत रणधीर गिरि ने पवित्र छड़ी का पूजन किया। मंदिर से शोभायात्रा के रूप में पवित्र छड़ी मायादेवी मंदिर लाई गई। मायादेवी मंदिर में श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर मायादेवी मंदिर शक्तिपीठ पर स्थापित किया।
श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर पवित्र छड़ी का दोपहर तीन बजे हरकी पैड़ी पर पूजन होगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अलावा श्री गंगासभा के सभापित प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल पूजन में शामिल होंगे। पूजन कर छड़ी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात पवित्र छड़ी मायादेवी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर से निर्धारित शेड्यूल से छड़ी यात्रा चारयात्रा एवं पौराणिक मंदिरों के लिए रवाना होगी। परंपरानुसार पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसकी तिथि अभी जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पवित्र छड़ी यात्रा करीब 70 वर्ष पूर्व बागेश्वर से शुरू होने वाली पौराणिक यात्रा है। कुछ दशक पूर्व यात्रा स्थगित हो गई थी, लेकिन 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जूना अखाड़ा की पहल पर यात्रा को दोबारा शुरू किया गया। छड़ी यात्रा चारों धाम सहित प्रदेश के सभी पौराणिक तीर्थों में जाएगी। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना और तीर्थों का विकास करना है।
- श्रीमहंत हरिगिरि, अंतरराष्ट्रीय संरक्षक जूना अखाड़ा