फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   World Record to Break Karanprayag by Rail

कर्णप्रयाग रेल पहुंचाकर तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 13 Apr 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 13 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने दावा किया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाकर हम वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ेंगे। ट्रेन पहाड़ों के नीचे करीब 11 किलोमीटर लंबी टनल से गुजरेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशनों का चयन कर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सतपाल महाराज ने कहा कि गढ़वाल के चार धामों की तर्ज पर कुमाऊं में भी चार से ज्यादा धाम विकसित किए जाएंगे।        
विज्ञापन

     
प्रेमनगर आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 16 हजार 216 करोड़ रुपये के बजट से रेलमार्ग के जरिए कन्याकुमारी को कैलाश से जोड़ने की योजना है। इससे प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन के नए आयाम स्थापित होने के साथ ही भारत-चीन सीमा तक सेना के टैंक भी आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने की मांग की गई है, यदि ऐसा होता है तो प्रधानमंत्री खुद इस परियोजना की मॉनिटरिंग करेंगे। महाराज ने बताया कि जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी है। सतपाल महाराज ने कहा कि कुमाऊं में जागेश्वर, गोलू देवता, देवीधूरा और गंगोलीहाट सहित कई मंदिरों का चारधाम की तरह विकास किया जाएगा।     
विज्ञापन

        
उन्होंने बताया कि पंजाब में मक्की की रोटी और चने के साग की तरह उत्तराखंड के लोक व्यंजनों पर्यटन के माध्यम से विश्वभर में पहचान दिलाई जाएगी।          
विज्ञापन
विज्ञापन

     
 योगी जी बड़े दिलवाले            
सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश से 37 नहरें उत्तराखंड को मिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि हरिद्वार से चीला वाली नहर सहित कई अन्य नहरों में नौकायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यूपी उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के बंटवारे के सवाल पर महाराज ने कहा कि योगी जी बड़े दिलवाले हैं।          

       
हरिद्वार में बनेगा थीम पार्क, भव्य होगी गंगा आरती            
पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार में सिद्ध पीठों और भारतीय संस्कृति की थीम पर एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। गंगा आरती की भव्यता बढ़ाने के लिए लेजर लाइटों व तकनीक की मदद से बाहुबली व बॉलीवुड फिल्मों जैसा आकर्षण पैदा किया जाएगा। लेजर और थ्री डी तकनीक से ऐसा मनोरम दृश्य सामने होगा, जैसे साक्षात मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हो रही हों। आरती में समय लगने पर श्रद्धालुओं को भव्य कृष्ण लीला भी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed