फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Workers staged a sit-in at the Assistant Labour Commissioner's office to press for their demands.

Haridwar News: मजदूरों ने मांगों के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर दिया धरना

Mon, 11 May 2026 05:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Workers staged a sit-in at the Assistant Labour Commissioner's office to press for their demands.
श्रम कार्यालय रोशनाबाद के बाहर धरना देते श्रमिक। संवाद 
सिडकुल। सिडकुल की एक कंपनी के मजदूरों अपनी मांगों के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया, जहां कंपनी मैनेजमेंट व श्रमिकों के प्रतिनिधियों के बीच सहायक श्रम आयुक्त की उपस्थिति में समझौता कर मांगों को मान लिया गया।
विज्ञापन

बाद में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में सभा हुई। इसमें उन्होंने समझौते पर यह कहकर आपत्ति जताई गई कि पूर्व में दो कंपनी के मजदूरों का जो समझौता सहायक श्रम आयुक्त की मौजूदगी में कराया गया था, उस समझौते में मौजूद कंपनी के कार्यरत मजदूर व ट्रेड यूनियन के नेताओं पर कंपनी मैनेजमेंट के अधिकारियों की ओर से थाना सिडकुल में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, वह समझौते का उल्लंघन है। वह मजदूरों के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले श्रम अधिकारी व पुलिस प्रशासन आश्वस्त करें कि आज की हड़ताल के बाद हड़ताल में शामिल किसी भी मजदूर के ऊपर पुलिस विभाग या कंपनी मैनेजमेंट की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि पूरे सिडकुल में आज मजदूर परेशान हैं। कंपनियों की ओर से मजदूर का शोषण लगातार हो रहा है। जब मजदूर अपनी बात उठाने का काम करते हैं तो प्रशासन की ओर से आवाज को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता पंकज कुमार ने कहा कि आज हरिद्वार में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। बाद में उप श्रमायुक्त व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुकदमें और कोई कार्रवाई न कराए जाने की शर्त पर आंदोलन समाप्त किया गया। इस मौके पर ललित कुमार, महिपाल सिंह रावत, लक्ष्य चौहान, अनिल सैनी, जयप्रकाश, शशांक कुमार, राजकुमार, अंकित चौधरी, वाजिद, राजीव, सौरभ, रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed