{"_id":"5ec95cf58ebc3e904e1cc6f1","slug":"workers-should-stand-with-the-needy-jeju-haridwar-news-drn345107138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें कार्यकर्ता: जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें कार्यकर्ता: जाजू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू ने सभी जिलों के महामंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कोरोना के बीच चल रही संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। समीक्षा करते हुए उन्होंने क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोगों की जरूरतों का सामान भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्याम जाजू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह धर्म है कि वह कोरोना के संकट काल में हर जरूरतमंद के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़े रहें। उन्होंने कहा कि देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और देशवासियों ने जिस भरोसे के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उस पर खरा उतरें।
उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीति करने का मतलब सेवा है। इस संकल्प के साथ काम करें। समीक्षा के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को प्रदेशभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी ने हरिद्वार जनपद की रिपोर्ट प्रस्तुत की।