{"_id":"6887c8ab4949d06071014c5d","slug":"worker-came-in-contact-with-high-tension-line-died-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-136107-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। सुमन नगर में सोमवार सुबह मकान पर काम कर रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। गढ़मीरपुर निवासी 25 वर्षीय अफजल को गंभीर रूप से पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अफजल सुमन नगर की गली नंबर दो में एक दो मंजिला मकान की बाहरी दीवार पर प्लास्टर का कार्य कर रहा था। इस दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अफजल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा विशेषकर पीठ, गर्दन, हाथ और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।