फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Work stalled in forest divisional offices

आंदोलित कर्मियों के समर्थन में प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू

Thu, 06 Jan 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Work stalled in forest divisional offices
वन विभाग में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर आंदोलित वन कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू हो गई। जिससे हरिद्वार के साथ ही समस्त वन प्रभागीय कार्यालयों में भी कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड फॉरेस्ट संघर्ष समिति हरिद्वार के बैनर तले डीएफओ कार्यालय के परिसर में वन कर्मचारियों का धरना 13 दिसंबर से चल रहा है। कर्मचारी डीएफओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। चार जनवरी को देहरादून में हुई वन विभाग के समस्त संगठनों ने डीएफओ का ट्रांसफर न होने पर छह जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू करने को लेकर प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार को चेतावनी ज्ञापन दिया था। मगर शासन की ओर से डीएफओ को हरिद्वार से नहीं हटाया गया है। जिससे आंदोलित कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेश के सभी 38 वन प्रभागों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालय परिसर में चल रहे धरने पर समिति के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मनमानी के चलते पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू हो गई है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि अब मांग पूरी होने तक प्रदेश में हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर एसएन शर्मा, आशीष उप्रेती, मयूरी गौतम, राजवीर सिंह, बबीता, हरीश भटट्, बालम नेगी, दिनेश लखेड़ा, नरेद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, सुरेश, गुलफाम, पुष्पा जोशी, किरन रावत, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed