फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman's body found on the banks of Gangahar

हरिद्वार: गंगनहर किनारे मिला महिला का शव

Sun, 08 Mar 2020 12:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on the banks of Gangahar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पति से विवाद होने के बाद नाराज होकर गई विवाहिता का शव सिंहद्वार गंगनहर पुल से सटे गंगा घाट के किनारे बरामद हुआ। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप जड़ा है। कनखल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात जुर्स कंट्री सोसायटी में रहने वाले भेलकर्मी नितिन शर्मा ने कनखल पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ज्योति पाठक (36) दो घंटे से लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जुर्स कंट्री में अपने फ्लैट से ससुराल मोहल्ला सतीघाट जा रहे थे। सुबह से ही उन दोनों के बीच कोई विवाद चल रहा था और सिंहद्वार चौक के पास पहुंचकर उसकी पत्नी ज्योति वहां से चली गई।
विज्ञापन


पति का कहना था कि वह भी ऋषिकुल की तरफ चला गया। फिर वह काफी देर तक पत्नी को ढूंढता रहा लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका। पुलिस ने जब पति के साथ सिंहद्वार पुल के किनारे तलाश शुरू की तो महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पूरे मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब महिला के मायके वाले ने पति पर हत्या कर देने का आरोप जड़ दिया। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि महिला बीते छह साल से नितिन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी और उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही शादी की थी। महिला की पहले पति से नौ साल की बेटी भी है। बताया कि महिला की मौत की वजह पोस्टमार्टम में सामने आ जाएगी।


तैरना जानती थी ज्योति
हरिद्वार। बकौल परिजन की ज्योति अच्छी तैराक थी। वह डूब नहीं सकती है। आरोप है कि जिस पुल से महिला के कूदने की बात की जा रही है। उस पुल पर करीब नौ फीट ऊंची रेलिंग लगी हुई है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह की माने तो गंगनहर में पानी कम होने की वजह से महिला का शव आसानी से बरामद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed