फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman's body found landing in Ganga

स्नान करने आई महिला का शव गंगा में उतराता मिला

Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found landing in Ganga
देहरादून जिले रायवाला निवासी महिला का शव कनखल क्षेत्र के दिव्यांग घाट पर उतराता हुआ मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक आयरिस पुल के पास स्थित दिव्यांग घाट पर रविवार की सुबह कुछ लोगों ने एक महिला के शव को गंगा में उतराते देखा। सूचना पर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने एसआई उपेंद्र कुमार को मौके पर भेजा। इसके बाद ओमपुल के पास स्थित बैराज से पानी खुलवाकर शव को थोड़ा आगे लाया गया और इसके बाद शव को गंगा से निकाला गया। शव निकालने के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में उसकी पहचान के लिए फोटो खींचकर थानों को भेजा। कुछ ही देर में महिला की पहचान संतोष निवासी रायवाल प्रतीकनगर के रूप में हो गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि महिला अपने परिजनों से गंगा स्नान की बात कहकर आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed