फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman driver reported for hitting scooter-riding couple

Haridwar News: स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारने में महिला चालक पर रिपोर्ट

Tue, 21 Apr 2026 05:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Woman driver reported for hitting scooter-riding couple
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हर्ष बजाज पुत्र नारायण स्वरूप बजाज निवासी निवासी शांति विहार कॉलोनी, आर्य नगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी श्रुति के साथ 17 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से जगजीतपुर से घर आ रहे थे। बूढ़ी माता मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कार चला रही अज्ञात महिला चालक बिना रुके मौके से वाहन लेकर फरार हो गई। घटना के बाद घायलों को क्षेत्र के एक निजी में ले जाया गया, जहां से उनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed