फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Without the 70 percent of the base card

70 फीसदी बिना आधार कार्ड के

Wed, 20 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 20 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बावजूद इसके जनपद में 70 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। जिम्मेदार एजेंसियों की हीलाहवाली के चलते कार्ड बनवाने का कार्य गति नहीं पकड़ने पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह स्कूलों में भी कैंप लगवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

जिले में आधार कार्ड बनाने का काम करीब दो साल पहले से शुरू हुआ था। जनपद में 18 लाख 90 हजार 422 लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अभी तक केवल 13 लाख 15 हजार 34 लोगों के आधार कार्ड बन पाए हैं। जबकि शासन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निदेश जिले को दिए थे। लेकिन अभी तक भी लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। इस संबंध में डीएम हरबंस सिंह चुघ ने सभी उपजिलाधिकारियों को तेजी से इस काम को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। जिले में पांच एजेंसियों को आधार कार्ड बनाने का काम सौंपा गया है। डीएम ने बताया समीक्षा के दौरान पाया गया कि एजेंसियां व्यवस्थित तरीके से काम नहीं कर रही हैं। निर्देशित किया कि एजेंसियां सबसे पहले अपने कार्यक्षेत्र बांटकर लक्ष्य निर्धारित करें ताकि नियोजित तरीके से काम हो सके।
विज्ञापन


निशुल्क सेवा लेकिन खुल गई दुकानें
हरिद्वार। आधार कार्ड बनाने का काम नि:शुल्क है इसके बाद भी शहर से लेकर देहात तक कई जगह दुकानें चल रही हैं। जिनमें लोगों से 50 से लेकर 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि आधार कार्ड नि:शुल्क बनाया जाता है। अगर किसी के कार्ड में कोई प्रविष्टि गलत अंकित हो गई तो उसे सुधारने के लिए 15 रुपये लेने का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति कार्ड बना रहा है तो वह अनियमितता है। इसके बारे में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके विपरीत रानीपुर मोड़, खड़खड़ी और ज्वालापुर में कई जगह प्राइवेट दुकानों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने बनवाए आधार कार्ड
हरिद्वार। कृष्णानगर कनखल में आधार कार्ड बनवाने का शिविर पूर्व सभासद अशोक शर्मा के कार्यालय पर मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कृष्णानगर, विष्णुगार्डन, अभिषेकनगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने आधार कार्ड बनवाए। अशोक शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए आयोजित शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed