फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   without teacher three school first day

पहले ही दिन तीन विद्यालय हो गए शिक्षक विहीन

Thu, 02 Jul 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 02 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
without teacher three school first day

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने के पहले दिन ही तीन प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए हैं। यहां व्यवस्था पर काम कर रहे शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों के लिए रिलीव कर दिया गया है। विभाग ने दो विद्यालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सौंपा है।

विज्ञापन


जबकि एक विद्यालय में वहां से हटा दिए गए प्रधानाध्यापक को ही प्रभार दिया गया है। अवकाश के बाद विद्यालय खुले तो नगर के तीन प्राथमिक विद्यालयों के करीब पांच सौ छात्रों को झटका लग गया। विद्यालय नबंर एक, नौ व ग्यारह के शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों के लिए रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


दरअसल प्राथमिक विद्यालय नंबर ग्यारह के प्रधानाध्यापक को एक शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया गया था। यहां देहात से एक शिक्षक तनवीर को व्यवस्था के तहत तैनात किया गया था। नबंर नौ के प्रधानाध्यपक के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यहां संदीप शर्मा को प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नबंर एक में इस्तकार नामक शिक्षक को तैनात किया गया था। इन सभी को बुधवार को उनके मूल विद्यालयों के लिए रिलीव कर दिया गया है। विद्यालय नंबर एक का अतिरिक्त प्रभार उसी परिसर में चल रहे नंबर बारह के प्रधानाध्यापक को सौंपा गया है।

उन पर अब दोनों विद्यालयों के करीब चार सौ छात्रों को संभालने की जिम्मेदारी होगी। इसी तरह नंबर नौ का प्रभार अब राजकीय कन्या जूनियर स्कूल की प्रधानाध्यापक को दे दिया गया है। यहां भी चार सौ से ज्यादा बच्चे हो गए हैं। यहां स्थिति इसलिए भी ज्यादा खराब हो गई है।


क्योंकि अब कक्षा एक से लेकर आठ तक को एक मात्र शिक्षक को ही पढ़ाना होगा। ऐसे में पढ़ाई का हाल आसानी से समझा जा सकता है। सीआरसी समन्वयक वसीम अहमद ने इस फेरबदल की पुष्टि की है जबकि बीईओ दिनेश डिमरी ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed