फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wires of a woman's skeleton found in a burnt car in Joshimath connected to Haridwar

Haridwar News: हरिद्वार से जुड़े जोशीमठ में जली कार में मिले महिला के कंकाल के तार

Wed, 09 Apr 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wires of a woman's skeleton found in a burnt car in Joshimath connected to Haridwar
हरिद्वार। चमोली जिले के जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर पर तीन दिन पहले जली हुई कार के अंदर मिले महिला के कंकाल के मामले के तार हरिद्वार से भी जुड़े हैं। हरिद्वार नगर कोतवाली की विकास कॉलोनी में कार मालिक के किराये पर कुछ समय तक रहने की बात सामने आई है। इससे जुड़े क्लू मिलने पर जोशीमठ से पुलिस की एक टीम ने विकास कॉलोनी में पहुंचकर कुछ लोगों से पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए और पुलिस टीम वापस लौट गई। कुछ लोगों ने कुछ समय तक कार मालिक व उसकी बहन यहां किराये पर रहने बात कही है।
विज्ञापन

बीती छह अप्रैल को चमोली के जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला था। पांच अप्रैल की देर रात में ये घटना हुई थी। कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार में महिला का कंकाल सीट पर पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया था कि पांच तारीख को एक पुरुष और महिला को जोशीमठ में घूमते देखा था। कार संतोष कुमार सेनापति निवासी मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत मिली थी। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में मिलने के साथ ही पुरुष के लापता होने पर प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की शाम जोशीमठ से एक उप निरीक्षक व एक महिला पुलिस अधिकारी जांच के लिए हरिद्वार की विकास कॉलोनी में पहुंची। यहां एक दंपति से पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद टीम वापस लौट गई। सूत्रों ने बताया कि जोशीमठ में जली हुई कार यहां ग्राउंड में खड़ी रहती थी। इसे खड़े करने वाला व्यक्ति अपनी बहन के साथ यहां कुछ समय तक किराये पर रहा है। ऐसे में चमोली पुलिस की जांच की आंच भी हरिद्वार की विकास कॉलोनी तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

कार के अंदर मिला कंकाल उसी महिला का तो नहीं
जली हुई कार के अंदर मिला महिला का कंकाल आखिर किसका है, इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। मगर विकास कॉलोनी में कार के मालिक के साथ रहने वाली महिला यानि जिसे उसकी बहन बताया जा रहा है कहीं उसका कंकाल तो नहीं है ये चर्चा भी कॉलोनी के कुछ लोगों की जुबां पर थी।
----------------------------
जोशीमठ से पुलिस के आने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर इस संबंध में यहां से जुड़ा कोई मामला हुआ तो चमोली पुलिस का जांच में सहयोग किया जाएगा।
- पंकज गैरोला, नगर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed