फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Winning the title of Mister International Targets

मिस्टर इंटरनेशनल का खिताब जीतना लक्ष्य

Fri, 03 Mar 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 03 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर आए शिवालिकनगर निवासी कपिल गुर्जर का अब अगला लक्ष्य मिस्ट इंटरनेशनल खिताब जीतना है। उन्हाेंने हाल ही में रूबरू मिस्टर इंडिया मेगा मॉडल कांटेस्ट-2017 का खिताब जीता है। जिसके आधार पर उन्हें यूएसए के मियामी में अक्तूबर में होने वाले मिस्टर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

प्रेस क्लब में आयोजित  प्रेसवार्ता में कपिल गुर्जर ने बताया कि गुड़गांव में 24-25 फरवरी को रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में उन्हें मिस्टर इंडिया चुना गया। इसके आधार पर ही उन्हें यूूएसए के मियामी में होने वाली मिस्टर इंटरनेशनल में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया है। जहां देश के लिए स्वर्ण जीतना उनका उद्देश्य है। कपिल लाइफ ओके चैनल के सावधान इंडिया धारावाहिक में बॉडीगार्ड का रोल भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि फिल्म या मॉडलिंग का मौका मिला तो जरूर जाएंगे। उन्होंने अपनी डाइट में दलिया, चिकन, प्रोटीन, कच्ची हरी सब्जियां बताई है। उन्होंने युवाओं को विभिन्न प्रकार के स्ट्रोयड से दूर रहने को सलाह दी है। वे स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल कर चुके दुनिया में बॉडी बिल्डर के रूप में धाक जमा रहे गोल्ड मेडलिस्ट अनूप सिंह ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। कपिल ने बताया कि उनके  पिता विश्वंबर सिंह मूल रूप से मेरठ जिले के मवाना तहसील के गांव गडीना के हैं और यूपी पुलिस में एएसआई हैं। कपिल ने यहां एसएमजेएन पीजी कालेज से बीए और गाजियाबाद से पॉलीटेक्निक की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed