फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will work for the cleanliness of Ganga

गंगा सभा और गुरुकुल गंगा की निर्मलता को लेकर करेंगे कार्य

Sun, 21 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Will work for the cleanliness of Ganga
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान के प्रो. आरसी दूबे के निर्देशन में एक छात्रा ने गंगाजल की गुणवत्ता को लेकर शोध कार्य किया है। जिसका शोधपत्र देश की मानी हुई पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को भेंट किया। गंगा सभा गंगा जल की चेतना के लिए शोध पत्र को लघु पुस्तिका के रूप में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित करेगी।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि और गंगा सभा मिलकर गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस संदर्भ में रविवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वद्यिालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा तथा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के बीच कुलपति कार्यालय में बैठक की। कुलपति ने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गंगा सभा के अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गंगा सभा और गुरुकुल द्वारा गंगा की निर्मलता को लेकर संगोष्ठियों और अन्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि गंगा सभा और गुरुकुल कांगड़ी मिलकर गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में पहल करने जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. वीके सिंह व प्रो. आरसी दुबे ने विचार रखे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा गंगा सभा के पदाधिकारियों का शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. पंकज कौशिक, कुलदीप, कुलभूषण शर्मा आदि अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed