फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will promote justice based policing: DGP

इंसाफ आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा: डीजीपी

Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Will promote justice based policing: DGP
प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ,आईजी कुंभ स? - फोटो : HARIDWAR
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राज्य में इंसाफ पर आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। कानून व्यवस्था की बेहतरी के साथ-साथ पुलिस को संवेदनशील बनाने पर उनका फोकस रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुए संवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि धनवान लोगों को तो इंसाफ मिल ही जाता है, लेकिन असहाय और गरीब लोगों को अपनी कार्यप्रणाली के केंद्र में रखते हुए पुलिस काम करे। इसके लिए वह भी मुख्य रूप से काम करेंगे। अधिकारियों से भी जनता से संवाद रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भी काम का दबाव ज्यादा रहता है, ऐसे में उनकी अपनी भी समस्याएं होती हैं। काम का बोझ कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इस मौके पर हरिद्वार प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य कौशल सिखौला को उनकी सक्रिय पत्रकारिता की 50 वर्ष की यात्रा पूरी होने पर प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक नौटियाल, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, गढ़वाल क्षेत्र की आईजी नीरू गर्ग, कुंभ मेला एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, सरदार रघुवीर सिंह, बृजेंद्र हर्ष, गोपाल सिंह रावत, त्रिलोक चंद भट्ट, रतनमणि डोभाल, डॉ. हिमांशु द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed