फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will implement Delhi model in Uttarakhand: Goyal

उत्तराखंड में लागू करेंगे दिल्ली मॉडल: गोयल

Sat, 29 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Will implement Delhi model in Uttarakhand: Goyal
त्रकारों से वार्ता करते आप पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल। - फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल कहा कि उत्तराखंड में यदि आप की सरकार आती है तो दिल्ली का विकास मॉडल यहां लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा पाने के लिए तीसरे विकल्प देख रही थी। इस चुनाव में आप विकल्प के रूप में मैदान में उतरी है और जनता विकास के नाम पर वोट देने जा रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में श्रीनिवास गोयल ने कहा कि हरिद्वार में बीते 20 वर्षों में मदन कौशिक विधायक हैं। क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले ने हरिद्वार की छवि देश-दुनिया में खराब हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुए। धर्मनगरी मेंअवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। हरिद्वार में सिडकुल स्थापित होने के बाद भी शहर का युवा बेरोजगार है। मदन कौशिक के पास विकास की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसके दम पर वह जनता के बीच वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अरविंद केजरीवाल की योजनाओं और नीतियों पर भरोसा कर रही है। इस दौरान प्रत्याशी संजय सैनी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed