फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will bring the institutions of Sanatan Dharma on the stage: Dr. Deshbandhu

सनातन धर्म की संस्थाओं को मंच पर लाएंगे: डा. देशबंधु

Fri, 04 Mar 2022 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Will bring the institutions of Sanatan Dharma on the stage: Dr. Deshbandhu
श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. देशबंधु का कनखल स्थित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज के गोस्वामी गणेश दत्त सभागार में अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. देशबंधु ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर आज 1923 जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। कुछ धर्म विरोधी ताकतें सनातन धर्म का मजाक उड़ा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 99 साल पहले महामना मदन मोहन मालवीय ने गोस्वामी गणेश दत्त के साथ लाहौर में सनातन धर्म संस्थाओं को एकत्र कर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब की स्थापना की थी। अब श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा सनातन धर्म को पुन: गरिमा और दिव्यता प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल के पंडित अमरनाथ शर्मा पुस्तकालय एवं वाचनालय के लिए 21000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष पंडित इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि सभा डा. देशबंधु के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्य कर संस्था को गरिमा प्रदान करेगी। अध्यक्षता करते सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि सभा को नई दिशा और दशा मिलेगी। प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा ने शिक्षा के क्षेत्र के अलावा कई सामाजिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा ने पूरे देश में शिक्षा के माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए हैं। इस मौके पर महामंत्री डा. गुरदीप कुमार शर्मा, प्रचार मंत्री नंदकिशोर शर्मा, अर्थमंत्री जीआर मदान दीवान, सुभाष चंद शर्मा, डा. राधिका नागरथ, मनोज खन्ना, सुनील पांडे, आचार्य देवेंद्र शर्मा शास्त्री मौजूद रहे। संचालन राजीव पंत ने किया। डा. देशबंधु ने हरकी पैड़ी पर सभा पदाधिकारियों के साथ गंगा आरती और पूजा अर्चना की। गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा और जितेंद्र विद्याकुल ने डॉ. देशबंधु का गंगाजलि, प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed