{"_id":"69a183ef40e5d094c005396d","slug":"while-giving-way-to-an-ambulance-a-tractor-trolley-fell-into-a-drain-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-145529-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एंबुलेंस को साइड देते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एंबुलेंस को साइड देते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी
विज्ञापन
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क निर्माण सामग्री लेकर जा रही थी। सामने से एंबुलेंस को आता देख चालक ने साइड देने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने और किनारे पर पर्याप्त जगह न होने के कारण ट्रॉली नाले में पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली को लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीएचसी मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य तो चल रहा है, लेकिन सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। इसी कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इसी मार्ग पर बहादराबाद थाना और जल विभाग का कार्यालय भी स्थित है, जहां दिनभर किसानों और आमजन की आवाजाही बनी रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही और संकरी सड़क के चलते दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उसका चौड़ीकरण भी किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।