फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When will Valmiki shift to another jail, notorious Sunil

Haridwar News: वाल्मीकि दूसरी जेल में शिफ्ट, कुख्यात सुनील राठी कब होगा

Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
When will Valmiki shift to another jail, notorious Sunil
फाइलों में कैद जेल प्रशासन की राठी को शिफ्ट करने की भेजी चिट्ठियां
विज्ञापन

पिछले सवा साल से हरिद्वार जेल में बंद रहा प्रवीण वाल्मीकि हाईकोर्ट के आदेश पर सितारगंज जेल में शिफ्ट हो गया। प्रवीण वाल्मीकि कुख्यात सुनील राठी का सबसे नजदीकी माना जाता है। गैंगस्टर सुनील राठी की दूसरे जेल में शिफ्टिंग अब तक नहीं होने से जेल प्रशासन की नींद उड़ी रहती है।



जेल प्रशासन राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए छह महीने में पांच चिट्ठियां शासन को लिख चुका है, लेकिन चिट्ठी फाइलों में कैद होकर रह गई हैं। आखिर उच्चाधिकारी राठी के सामने बेबस क्यों नजर आ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी को पिछले साल अक्तूबर में नाटकीय ढंग से दिल्ली तिहाड़ से रोशनाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


राठी के यहां शिफ्ट होते ही पुलिस और जेल प्रशासन की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई थी। बड़े कारोबारियों और बिल्डरों का भी डर सता रहा है। राठी के शिफ्ट होते ही परिणाम भी देखने को मिले। पहले जेल के अंदर बंदी रक्षक की पिटाई और फिर 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में उसका नाम सामने आया। राठी का खास माने जाने वाला कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि पहले से ही हरिद्वार जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईकोर्ट के आदेश पर प्रवीण वाल्मीकि को तीन दिन पहले सितारगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अब राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने को लेकर लगातार भेजी गई चिट्ठियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सुनील को शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा, इसको लेकर कयास लगने लगे हैं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया गया है। वहीं से इस पर निर्णय लेने को लेकर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed