फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   We are the gift of Gurukuliya tradition: Balkrishna

गुरुकुलीय परंपरा की ही देन हैं हम : बालकृष्ण

Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
We are the gift of Gurukuliya tradition: Balkrishna
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ करते हुए। - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का 120वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हम जो कुछ भी हैं ऋषि दयानंद और गुरुकुलीय परंपरा की ही देन हैं। हमें भारतीय ज्ञान परंपरा से बोध और स्वाभिमान से भरा होना चाहिए। संस्कृति की जड़ों पर आक्रमण होने पर जागरूक और सजग होना होगा।
विज्ञापन

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि उपनिवेशवाद के कारण भारत पर एक आयतित भाषा और ज्ञान का बौद्धिक आक्रमण हुआ है। हमें उपनिवेशवादी मानसिकता छोड़नी चाहिए। भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे लाना होगा, यह सच्ची स्वाधीनता होगी। भारत सभ्यता केंद्र के निदेशक रविशंकर ने कहा कि विदेशी बौद्धिक आक्रमण से लड़ने का सामर्थ्य ऋषि दयानंद ने प्रदान किया है। भारत ज्ञान परंपरा को ऋषि दयानंद और स्वामी श्रद्धानन्द ने आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

जेएनयू के डीन संस्कृत प्रो. सुधीर आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति के लिए गुरुकुल कांगड़ी विवि ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। महर्षि दयानंद की प्रगतिशील परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा वैदिक शिक्षा दर्शन मानवीय मूल्यों का संवाहक रहा है। प्रो. भारत भूषण विद्यालंकार, कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। वित्ताधिकारी प्रो. वीके सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन कुलसचिव डा. सुनील कुमार ने किया। इस दौरान प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. आरसी दुबे, प्रो. सोमदेव शतांशु, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. नवनीत, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. सुरेंद्र त्यागी, डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिवकुमार चौहान, प्रो. श्यामलता जुयाल, प्रो. सुचित्रा मलिक, प्रो. नमिता जोशी, डॉ. पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, रूपलाल, डॉ. विपुल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed