फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Warning of agitation in support of demands of BHEL workers

भेल कर्मियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी

Mon, 18 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation in support of demands of BHEL workers
भेल की हीप एवं सीएफएफपी के यूनियन पदाधिकारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को महाप्रबंधक मानव संसाधन भेल नीरज दवे को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन हीप, सीएफएएफपी श्रमिक यूनियन एवं सेंट्रल फोर्ज वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को हीप के मेन गेट सामूहिक धरना प्रदर्शन का एलान किया था, लेकिन बारिश के चलते प्रदर्शन स्थगित हो गया। प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित होने के बाद तीनों संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पीपी एवं बोनस, टर्म इंश्योरेंस, मृतक आश्रित को रोजगार, इंसेंटिव स्कीम एवं अन्य मांगों के समर्थन में दोपहर एक बजे महाप्रबंधक मानव संसाधन नीरज दवे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भेल के निदेशक मानव संसाधन अनिल कपूर के नाम था।
विज्ञापन

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन और केंद्रीय नेताओं की आपसी सांठगांठ से कोरोना की आड़ में मजदूरों को मिलने वाला बोनस और पीपी पिछले दो साल से नहीं दिया गया है। नाइट एलाउंस, कैंटीन सब्सिडी, व्हीकल सब्सिडी बंद कर दी है या फिर इसमें कटौती कर दी गई है, जबकि अधिकारियों की सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। वक्ताओं ने कहा कि भेल कॉरपोरेट प्रबंधन दीपावली से पहले एक नवंबर को दिल्ली में संयुक्त समिति की बैठक बुलाए और दोनों वर्षों के पीपी और बोनस का भुगतान करे। ज्ञापन सौंपने वालों में हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप, सीएफएफपी श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना, सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय शंकर, अशोक सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय और सत्येंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed