{"_id":"61f5550e07014a4edb217d9e","slug":"voting-is-a-feeling-of-democratic-freedom-malik-haridwar-news-drn402794522","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक आजादी का अहसास है मतदान: मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक आजादी का अहसास है मतदान: मलिक
विज्ञापन
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय में मताधिकार को जागरुक करते हुए ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता एवं युवाओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने छात्रों को अपने-अपने गांवों एवं शहर के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मताधिकार के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने कहा कि वोट जनता की ताकत है। मतदान ही लोकतांत्रिक आजादी का अहसास कराता है। मतदान ही जनता की शक्ति है, जो लोकतंत्र गणराज्य का अतिविशिष्ट और अभिन्न अंग है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि वर्तमान स्थिति में मतदान को लेकर जनजागरूकता अभियान जरूरी है। संवैधानिक रूप से मतदान की अनिवार्यता पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कपिल मिश्रा ने कहा कि मतदान से ही देश के विकास की गति तय होती है। इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार, प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार ने भी छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम मे शोध छात्र अंकुर सिंह, दीपक प्रकाश, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कनिक कौशल ने किया।