फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Volunteers must have a sense of service'

स्वयंसेवकों में सेवाभाव होना अति आवश्यक

Sat, 25 Sep 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
'Volunteers must have a sense of service'
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर धनौरी क्षेत्र के विद्यालयों और महाविद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी में भी कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शुरुआत सेवायोजन के लक्ष्य गीत से हुई। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार ने एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य और इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों में सेवाभाव होना अति आवश्यक है। हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने कहा कि एनएसएस की स्थापना समाज सेवा के कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के लिए हुई है। कार्यक्रम अधिकारी गौतम सैनी, मनीष कुमार, मांगेराम चौहान, रमेशचंद, सुलेख चंद और कुलदीप मौजूद रहे। वहीं हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी अमित नायक और विक्रम सिंह ने महान लोगों के जीवन से जुड़े अनेक रोचक प्रसंग सुनाकर छात्रों को सेवाभाव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर निदेशक शरद पांडेय, बबलू कुमार, घनश्याम सिंह, आशीष, मोहित, नेहा राणा, रचना देवी मौजूद रहे। आसफनगर स्थित राजा बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर एनएसएस के मूल उद्देश्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों में सेवाभाव होना अति आवश्यक है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस मौके पर शालू, वर्षा, निशा, साक्षी, निशिता, विवेक, इशरत हयात, अमित धीमान, मोनिका और सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed