{"_id":"6765bbd7df4068f7bf0348e4","slug":"vishwa-hindu-parishad-and-bajrang-dal-are-organizing-haridwar-news-c-5-1-drn1030-575049-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विहिप कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा को लेकर हिंदू समाज से किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विहिप कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा को लेकर हिंदू समाज से किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I22 दिसंबर को दो बजे भारत सेवा संघ आश्रम से शुरू होगी यात्राI
देश में सनातन संस्कृति पर हमलों, धर्मांतरण, लव जेहाद, जनसंख्या वृद्धि, पहाड़ों में भौगोलिक परिवर्तन सहित संभल की तात्कालिक घटनाओं सहित अन्य कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शौर्य यात्रा का आयोजन कर रही है। 22 दिसंबर को आयोजित इस यात्रा को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें विहिप उत्तराखण्ड ने अपने युवा संगठन बजरंग दल के नेतृत्व में शौर्य जागरण में शामिल होने के लिए हिंदू समाज से आह्वान किया। उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिला केंद्रों पर शौर्य जागरण यात्राएं आयोजित की जाएंगी। दोपहार दो बजे भारत सेवा संघ आश्रम देवपुरा चौक से निकलने वाली इस यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रांत कार्यालय के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, सौरभ चौहान, रोहित शास्त्री, संगठन मंत्री अमित कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम कपूर, जिला मंत्री जीवेंद्र तोमर, नवीन तेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।