फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers troubled by monkey nuisance staged a protest

Haridwar News: बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by monkey nuisance staged a protest
लालढांग। चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर पर लाहरपुर के ग्रामीणों ने बंदरों के उत्पात से परेशान प्रदर्शन किया। रेस्क्यू सेंटर प्रभारी नेत्र सिंह को डीएफओ के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लाहरपुर गांव के ग्रामीण रेस्क्यू सेंटर पहुंचे आरोप लगाया कि रेस्क्यू सेंटर में आए दिन दूर-दराज क्षेत्र से भारी संख्या में बंदरों को लाया जा रहा है, लेकिन बधिकारण के बाद लाहरपुर गांव के आसपास छोड़ दिया जाता है। बंदर ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान बर्बाद कर रहे हैं। राहगीरों और स्कूली बच्चों पर हमला कर कई लोगो को घायल कर चुके हैं। गांव में बंदरों की तादाद दिनप्रतिदिन बढ़ रही है, यदि तत्काल बंदरों की रोकथाम का प्रबंध नहीं किया तो ग्रामीण आमरण अनशन को मजबूर होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान रूबी सैनी, सुनील सैनी, मनोज सैनी, प्रीतम सैनी, दयाराम, जयपाल सिंह, घनश्याम, नरपाल सिंह, मायाराम, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed