{"_id":"5f3189c88ebc3e3ca82e9ae1","slug":"villagers-of-rawali-mahdud-protest-at-the-police-station-haridwar-news-drn352780027","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावली महदूद के ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावली महदूद के ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बहादराबाद। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में रावली महदूद के ग्रामीणों ने सोमवार को सिडकुल थाने का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अवैध धंधे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ितों का उत्पीड़न करने में लगी है।
रावली महदूद में 19 जुलाई को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें विवेक कुमार को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मामले में विवेक पक्ष के लोगों ने सोमवार को विहिप के जिलामंत्री भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। विहिप के जिलामंत्री भूपेंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि रावली महदूद के मुल्कीनगर में अवैध धंधे जोर शोर से चल रहे हैं, लेकिन सिडकुल पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। दलित आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन तेश्वर प्रधान ने कहा कि यदि पुलिस पांच दिन में कार्रवाई नहीं करती तो सड़क पर आकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी के नाम ज्ञापन भी दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
इस मौके पर विवेक कुमार, दीवान चंद कमल, तरुण कुमार, संजय, ईशांत तेजयान, अमित वालिया, कपिल, राजू, बिट्टू, रविन्द्र, पियूष कुमार, संबुद्ध गौतम, मोनू, टीकम सिंह, मोनू राणा, राहुल चौधरी, राजदीप मेनवाल, बाला देवी, बबली देवी, शीतल, रेखा देवी, कमलेश देवी, परवीन पेगवाल, गगन कुमार, पदम, परमजीत, दर्पण, कृष्णा, संदीप, अरुण, रोहित, अमित मुल्तानिया, मनीष चौटाला, राकेश लोहाट, सनी सूद, राकेश गोड़ियाल, सुमित वाल्मीकि, कमल उनियाल, आशु खेरवाल, रेगल खेरवाल दीपक आदि इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
सेंध लगाकर बैंक में चोरी की कोशिश
धनौरी। ओरियंटल बैंक में बीती रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध मारकर चोरी करने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
धनौरी स्थित ओरियंटल बैंक में चोरी की कोशिश की खबर से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल की। रात के अंधेरे में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की। सुबह इस बात का पता लगा। बैंक प्रबंधक आरके कौशिक की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। धनौरी पुलिस चौकी प्रभारी यशवन्त खत्री का कहना है कि बैंक से चोर कुछ भी नहीं चुरा सके हैं। पूरा सामान सुरक्षित है। चोरों की गिरफ्तारी को अलग से टीम गठित की गई है।