फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vigilance discovered documents

विजिलेंस ने खंगाले दस्तावेज

Fri, 14 Apr 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 14 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर में करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की आंच आखिरकार हरिद्वार तक आ पहुंची। विजिलेंस की एक टीम ने ज्वालापुर में हाईवे पर स्थित रामानंद इंस्टीट्यूट पहुंचकर छात्रवृत्ति से जुड़ी फाइलें खंगाली। हालांकि कालेज के अनुसार उनके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस टीम शनिवार और सोमवार को फिर जिले के कई निजी शिक्षण संस्थानों में दस्तक दे सकती है।    
विज्ञापन

 
प्रदेश में निजी आईटीआई व कालेजों ने सरकार को छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों का चूना लगा डाला। संस्थान ऐसे हजारों छात्रों की छात्रवृत्तियां डकार गए, जो उनके संस्थानों में पढ़ते ही नहीं। यूपी सहित गैर जनपदों के फर्जी छात्रों के दाखिले दिखाकर सरकार से छात्रवृत्ति हड़प ली गई। हरिद्वार जिले में कई आईटीआई व प्राइवेट कालेजों ने भी छात्रवृत्ति के फर्जीवाड़े में अपना हुनर बखूबी दिखाया। बहरहाल मामले की जांच अब विजिलेंस को सौंपी गई है। विजिलेंस की एक टीम ने हरिद्वार में दस्तक भी दे दी। ज्वालापुर में हाईवे पर स्थित रामानंद इंस्टीटयूट पहुंची जांच टीम ने पिछले कुछ सालों में एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।       
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दीपक कुमार ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस की टीम जांच के लिए आई थी। हमने छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज उन्हें दिखाए हैं, सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं सूत्र बताते हैं कि जांच टीम शनिवार और सोमवार को भी जिले के अलग अलग संस्थानों में जाकर जांच पड़ताल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed