फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vehicles coming from Delhi to Dehradun will come via Chhutmalpur

रामपुर तिराहे से गागलहेडी होते हुए जाएंगे छोटे-बड़े वाहन

Tue, 05 Jul 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles coming from Delhi to Dehradun will come via Chhutmalpur
14 जुलाई से शुरू हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना है। जिला और पुलिस प्रशासन इसी हिसाब से तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। यह प्लान 14 जुलाई से ही लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक हिमांशु वर्मा ने बताया कि दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को प्राथमिक तौर पर रामपुर तिराहे से देवबंद से गागलहेड़ी होते हुए छुटमलपुर बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश के लिए डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार सीमा में प्रवेश करने वाले दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को बिझौली से एनएच-344 से भगवानपुर से मंडावर, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून और ऋषिकेश की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन मुजफ्फरनगर नगर से मंगलौर, नगला इमरती से डायवर्ट कर लंढौरा से लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर होते हुए जगजीतपुर से एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक से मातृ सदन से दक्षद्वीप पार्किंग से दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन एनएच-344 भगवानपुर से सालियर हाईवे, बिझौली से सर्विस लेन होते हुए नगला इमरती से डायवर्ट कर लंढौरा से लक्सर जगजीतपुर होते हुए एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक से मातृ सदन से दक्षद्वीप पार्किंग से दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलौर या नगला इमरती में यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को पुरकाजी से डायवर्ट कर खानपुर चेक पोस्ट होते हुए लक्सर से सुल्तानपुर, फेरूपुर, जगजीतपुर के एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक से मातृ सदन से दक्षद्वीप पार्किंग से दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग में डायर्वट किया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, पंजाब की तरफ से जो भी वाहन नजीबाबाद-मुरादाबाद की तरफ जाएगा तो उसे लक्सर तिराहे से रायसी, बालावाली होते हुए बिजनौर मार्ग से भेजा जाएगा।
भगवानपुर से इमलीखेडा, धनौरी की तरफ से आने वाले वाहनों को धनौरी से सलेमपुर होते हुए शिवालिक नगर से बीएचईएल, भगत सिंह चौक से टिबडी फाटक, ब्रहमपुरी तिराहे से हिल बाईपास, दूधाधारी तिराहे से पुराना एआरटीओ चौक से लालजीवाला पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से गंगोत्री, यमुनोत्री को जाने वाले वाहन मेरठ, मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा, देवबंद, गागलहेड़ी, देहरादून, विकासनगर, यमुना ब्रिज, डामटा होते हुए गंगोत्री, यमुनोत्री को जाएंगे।
मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, बस व अन्य वाहनों को 4.2 किमी से डायवर्ट कर गौरीशंकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग में लाया जाएगा। देहरादून से दिल्ली-मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन डाटकाली मंदिर टनल से बिहारीगढ, छुटमलपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश के रास्ते दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन नटराज चौक से भानियावाला होते हुए देहरादून से डाटकाली मंदिर टनल से बिहारीगढ़, छुटमलपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश के रास्ते नजीबाबाद, बिजनौर की ओर जाने वाले वाहन नेपाली तिराहा से दूधाधारी चौक से चंडी चौक से बाएं चंडी पुल होते हुए नजीबाबाद की ओर जाएंगे।
यहां से चलेंगी रोडवेज की बसें
देहरादून-ऋषिकेश से आने वाली सभी रोडवेज बसों को नेपाली तिराहा से रायावाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। नजीबाद-बिजनौर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को चिड़ियापुर से 4.2 किलोमीटर माइल स्टोन से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को ऋषिकुल मैदान, हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की बसों का संचालन भी यहीं से होगा।
पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए यातायात प्लान
मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले पैदल कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी से गंगाजल लेने के बाद रोडीबेलवाला से केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल के सामने रेगुलेटर के ऊपर से होते हुए शंकराचार्य चौक, नहर पटरी से सिंहद्वार चौक होते हुए आर्यनगर चौक से ज्वालापुर लालपुल पार कर जटवाड़ा पुल से नहर पटरी होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ प्रस्थान करेंगे।
- नजीबाबाद-मुरादाबाद की ओर जाने वाले पैदल कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी से सीसीआर चौक से बायीं ओर होते हुए दीनदयाल पार्किंग अंडर पास होते हुए आस्था पथ, आनंद वन समाधि पार्किंग से चौकी रोडबलेवाला के सामने वाली सर्विस रोड होते हुए चंडी चौक से 4.2 तिरछा पुल से पहले नहर पटरी मार्ग होते हुए रसियाबड़ पहुंचकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- देहरादून, ऋषिकेश की ओर जाने वाले पैदल कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी से भीमगोड़ा बैरियर, खड़खड़ी चौकी, सूखी नदी बैरियर, दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
यहां पर होगी मालवाहक वाहनों की पार्किंग
कांवड़ मेला पर्व के दौरान माल वाहक वाहनों को रोकने के लिए कई स्थानों को चिह्नित किया है। मुरादाबाद-बिजनौर नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को चिड़ियापुर व कांगड़ी पार्किंग में पार्क किया जाएगा। दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन नारसन बार्डर, देवबंद तिराहा, बिजौली देहरादून बाईपास के पास खड़े किए जाएंगे। रुड़की की ओर से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को कोर कालेज के पास हाईवे पर ट्रक लेन और सर्विस रोड पर व ख्याति ढाबा बहरादराबाद के पास खड़ा किया जाएगा। लक्सर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को फेरूपुर चौकी के सामने सरकारी इंटर कॉलेज के मैदान और जगजीतपुर चौकी के पास पार्क कराया जाएगा। देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लाल तप्पड़ में पार्क किया जाएगा। ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्ट कर लाल तप्पड़ में पार्क कराया जाएगा। हरियाणा-सहारनपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मंडावर चौकी के पीछे सर्विस लेन व मंडावर से आगे रायपुर में सर्विस लेन में पार्क किया जाएगा।
इस तरह रहेगा ऑटो-ई-रिक्शा का डायवर्जन
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर ऑटो, विकम और ई- रिक्शा डायवर्जन के लिए भी प्लान जारी किया गया है। देहरादून-ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विक्रम को जयराम आश्रम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर-बीएचईएल की तरफ से आने वाले ऑटो- विक्रम और ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक होते हुए देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे। जगजीतपुर से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले ऑटो-विक्रम तथा ई-रिक्शा शंकराचार्य चौक से वापस जाएंगे। हिल बाईपास से आने वाले ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।
शहर में यह रहेेंगे जीरो जोन
कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में कांविड़यों की भीड़ के चलते चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

कांवड़ मेला क्षेत्र में यह रहेंगी पार्किंग
कांवड़ मेला के दौरान पार्किंगों का चिन्हीकरण भी किया है। जिसमें ऋषिकुल मैदान, हरिराम इंटर कॉलेज पार्किंग बसों के लिए रहेगी। वहीं बैरागी कैंप पार्किंग में ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, बस, हल्के वाहन, बाइक पार्क की जाएंगी। पंडित दीनदयाल पार्किंग में हल्के वाहन स्कूटर, मोटर साइकिल, पंतद्वीप पार्किंग में कार, बाइक, चमगादड़ टापू पार्किंग में ट्रैक्टर-ट्राली, बस, कार व बाइक, गड्ढा पार्किंग कार व बाइक, लालजीवाला पार्किंग में देहरादून, ऋषिकेश की ओर से आने वाले यात्री वाहन बस, सर्वानंद घाट पार्किंग में हल्के वाहन, नीलधारा पार्किंग में नजीबाबाद से आने वाले सभी प्रकार के वाहन, गौरीशंकर पार्किंग में नजीबाबाद से आने वाले सभी प्रकार के वाहन व रोडीबेलवाला की पार्किंग रिजर्व रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed