फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Veer Shaurya, VG, Prakash and Excellence won the quarter final matches.

Haridwar News: वीर शौर्य, वीजी, प्रकाश औैर एक्सीलेंस ने जीते क्वार्टर फाइनल मैच

Sun, 08 Dec 2024 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Veer Shaurya, VG, Prakash and Excellence won the quarter final matches.
हरिद्वार। जिले में चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। सोमवार को लीग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेला गया। सैनी क्रिकेट एकेडमी व वीर शौर्य के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर शौर्य की टीम ने 183 बनाए। शिव ने 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनी क्रिकेट एकेडमी 121 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी और रोज लाइंस के बीच ऋषि क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। अवि शुक्ला ने 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोज लाइंस की टीम 109 ही बना सकी।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल जिमखाना और वीजी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। जिमखाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीटी स्पोर्ट्स की टीम दो विकेट पर 99 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा क्वार्टर फाइनल राइजिंग स्टार व एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सीलेंस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 98 बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। कुशाग्रा, अवि शुक्ला, अर्णव सैनी, मोहम्मद सादान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज, सचिव इंद्रमोहन बर्थवाल, सह सचिव चंद्रमोहन बर्थवाल, कुलदीप असवाल, अनिल खुराना, मोहित कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed