फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vaccination not even half of the target

बारिश की भेंट चढ़ा 54 हजार का लक्ष्य

Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination not even half of the target
जनपद को दिए गए 54 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य बारिश की भेंट चढ़ गया। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 160 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 18 हजार लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पहले सरकार की ओर से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक विशेष महाअभियान चलाकर एक दिन में 40 हजार लोगों को भी टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को भी सरकार की ओर से विशेष महाअभियान चलाकर 54 हजार लोगों को एक दिन में टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था। इसके लिए जनपदभर में 160 केंद्र भी टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। शुक्रवार को जनपद में सुबह से तेज बारिश हो रही थी। इसके अलावा मोहर्रम भी था। एक दिन बाद रक्षाबंधन भी है। अधिकांश लोग रक्षाबंधन की तैयारी में व्यस्त हैं। इसलिए लक्ष्य के आधे लोगों का भी टीकाकरण नहीं हो सका। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि त्योहारी दिन और बारिश के कारण ज्यादा लोग केंद्रोें पर नहीं पहुंचे। सामान्य दिनों की तरह टीकाकरण किया गया। जल्द ही फिर से विशेष महाअभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
एसीएमओ ने किया केंद्र का निरीक्षण
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचडी शाक्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी और सहयोग कर रहे स्वयं सेवकों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed