फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand secure, assured returns

उत्तराखंड सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं

Tue, 05 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 05 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश-विदेश से अर्द्धकुंभ स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को संदेश दिया है कि उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है। मेले में निश्चिंत होकर आएं। सरकार प्रत्येक श्रद्धालु को समुचित सुरक्षा देने के लिए कृत संकल्प है। ललतारौ पुलिस समेत मेले के सभी स्थायी कार्यों की समय सीमा 15 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। रावत ने अभी तक हुए मेले कार्यों पर संतोष जताते हुए मेला प्रशासन के अधिकारियों की पीठ थपथपायी। कहा कि सुरक्षा और गुुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

हरकी पैड़ी पुल पर निरीक्षण के दौरान जनता की सुविधाओं का ध्यान रखने और भगदड़ न मचे इसके पूरे इंतजाम करने के निर्देश सीएम ने मेला प्रशासन को दिए। सीसीआर में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा की विशेष फोकस किया जाए। जिन कार्यों की स्वीकृति अभी अपेक्षित है उनके लिए वित्तीय स्वीकृति 10 दिन में दी जाएगी। सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने यूपी से भी बात करनी का भरोसा दिलाया। मेले के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए सीएम ने मेला प्रशासन के साथ डीएम और एसएसपी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान यात्रियों को बंदरों और अन्य जंगली जानवरों से परेशानी न होने देने के निर्देश वन विभाग को दिए। 2021 में होने वाले कुंभ का ब्लू प्रिंट तैयार करने को भी कहा। हरिद्वार से ऋषिकेश तक आस्थापथ और श्यामपुर क्षेत्र को मेले की जरूरत के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिए। 10 जनवरी तक मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रिहर्सल करने के लिए कहा। मेले से संबंधित सभी जानकारियां, हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर आदि मेले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यसचिव शत्रुघ्न सिंह, शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल, मेलाधिकारी एसएस मुरुगेशन, आईजी मेला जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीएम के ओएसडी पुरुषोत्तम कुमार, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राव आफाक अली, जिलाध्यक्ष तेलूराम, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज और कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान आदि बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


...तो दोबारा कराएं पूजा
मीडिया द्वारा अर्द्धकुंभ के शुभांरभ पर मेला प्रशासन की ओर से कराई गई पूजा को बिना मुहूर्त के कराए जाने का सवाल उठाने पर सीएम ने कहा कि अगर सवाल उठ रहे हैं तो पूजा दोबारा कराई जाए। महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज से मुखातिब होते हुए सीएम ने किसी भी दिन दोबारा पूजा कराने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने हरकी पैड़ी पर 12 जनवरी को यज्ञ का आयोजन करने के लिए कहा। जिसमें सभी संत महात्माओं के साथ ही गंगासभा और अन्य संस्थाओं, राजनीतिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाने के निर्देश दिए। इस दौरान वह खुद भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाने पर मीडिया कर्मियों को नसीहत दी कि आप की नकारात्मक रिपोर्ट पर निर्माण कार्यों की अवधि बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताइए नेताजी सब ठीक है न
मुख्यमंत्री आए तो मेले कार्यों का निरीक्षण करने लेेकिन उनकी नजर मंगलवार को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना पर भी लगी थी। गुरुकुल कांगड़ी विवि के मैदान स्थित हैलीपैड पर उतरे सीएम ने पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार और अन्य नेताओं से इशारे में पूछा कि सबकुछ ठीक तो है न। इस पर नेताओं ने सकारात्मक इशारा कर अच्छे परिणाम के लिए सीएम को आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed