फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand Election Result 2022 All the candidates submitted the account of expenditure in the Election Commission

उत्तराखंड: राजू ने खूब उड़ाए नोट '1721 रुपये में पड़ा एक वोट', चुनावी खर्च की तुलना मिले मतों को देखकर हैरान हैं प्रत्याशी

Sun, 13 Mar 2022 03:15 PM IST
शाहरुख खान दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Mar 2022 03:15 PM IST
सार

हर प्रत्याशी ने अपने चुनावी खर्च का लेखाजोखा, लेखा व्यय प्रेक्षकों के पास जमा कराया है। खर्च के मुकाबले मिले वोट देखकर कई प्रत्याशी तो हैरान ही हैं। किसी प्रत्याशी को चुनावी खर्च की तुलना में एक वोट तीन रुपये तो किसी प्रत्याशी को 1721 रुपये का पड़ा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election Result 2022 All the candidates submitted the account of expenditure in the Election Commission
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी भी चुनाव में पड़ने वाले मत का कोई मोल नहीं होता। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से प्रचार के दौरान किए खर्चे और उनको मिलने वाले मतों की तुलना की जाए तो कुछ को एक वोट बहुत सस्ता तो कुछ को बहुत महंगा पड़ा। 
विज्ञापन


हर प्रत्याशी ने अपने चुनावी खर्च का लेखाजोखा, लेखा व्यय प्रेक्षकों के पास जमा कराया है। खर्च के मुकाबले मिले वोट देखकर कई प्रत्याशी तो हैरान ही हैं। किसी प्रत्याशी को चुनावी खर्च की तुलना में एक वोट तीन रुपये तो किसी प्रत्याशी को 1721 रुपये का पड़ा है। 
विज्ञापन


12 फरवरी को सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनावी खर्च जमा करा दिया था। मतगणना के बाद किसी प्रत्याशी को अप्रत्याशित वोट मिले तो कोई गिनती के वोटों पर ही सिमटकर रह गया। प्रत्याशियों की ओर से चुनाव कार्यालय से लेकर ढोल, टैंट, कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते व खाने का इंतजाम करने के लिए लगाए गए हलवाइयों को भी भुगतान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की रैलियां व रोड शो भी शामिल हैं। जिले में सबसे महंगा वोट झबरेड़ा विधानसभा सीट से आप के राजू सिंह को 1721 रुपये का एक वोट पड़ा। वहीं, ज्वालापुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की ममता सिंह ने 763663 लाख रुपये खर्च किए। उन्हें 822 रुपये का एक वोट पड़ा। ममता को कुल 929 वोट मिले। वहीं सबसे कम वोट तीन रुपये 38 पैसे में मंगलौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा के सरवत करीम अंसारी को पड़ा। उन्होंने चुनाव में 110215 रुपये खर्च किए। उन्हें 32567 वोट मिले। 

विधानसभा हरिद्वार शहर        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में 
मदन कौशिक भाजपा 53147 1606943 30 रुपये
सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस 37910 1265174 33 रुपये
संजय सैनी आप 2142 865658 693 रुपये
चरण सिंह बसपा 1248 236872 189 रुपये


 
विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
अनुपमा रावत      कांग्रेस 50028 896778 17 रुपये
यतीश्वरानंद भाजपा 45556 1547465 33 रुपये
मुहम्मद यूनुस बसपा 4547 849176 18 रुपये
नरेश शर्मा आप 2906 532745 707 रुपये
 
 
विधानसभा ज्वालापुर        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
रवि बहादुर कांग्रेस 42372 920491 21.72 पैसे
सुरेश राठौर भाजपा 29029 942206 32.45 पैसे
शीशपाल सिंह बसपा 14760 1116547 7.56 पैसे
ममता सिंह आप 929 7.62665 822 रुपये
 
रुड़की विधानसभा सीट        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में 
प्रदीप बत्रा भाजपा 36986 2740151 74.89 पैसे
यशपाल राणा कांग्रेस 34709 1153723 33.23 पैसे
तनवीर अहमद बसपा 958 197169 205 रुपये
नरेश प्रिंस आप 753 35554 445 रुपये 

विधानसभा सीट मंगलौर        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में 
सरवत करीम अंसारी बसपा 32567 110215 16.36 पैसे
काजी मौ.निजामुद्दीन कांग्रेस 31816 1783604 56 रुपये
दिनेश सिंह पवार भाजपा 18612 18899454 102 रुपये
नवनीत कुमार आप 2528 217104 85 रुपये
 
विधानसभा भगवानपुर        
प्रत्याशी पार्टी  मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
ममता राकेश कांग्रेस 44808 1700182 37.94 पैसे
सुबोध राकेश बसपा 39997  1131587 28.29 पैसे
सत्यपाल सिंह भाजपा 12067 1462953 121रुपये
प्रेम सिंह आप 678 110944  163रुपये
 
विधानसभा सीट झबरेड़ा        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
विरेन्द्र कुमार कांग्रेस 39652 1687185 42 रुपये
राजपाल सिंह भाजपा 31436 1610810 51.24 पैसे
आदित्य ब्रजवाल बसपा 17804 019950 57 रुपये
         
 
विधानसभा लक्सर         
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
शहजाद बसपा 34899 317939 9.11 पैसे
संजय गुप्ता भाजपा 24459 1105158 45 रुपये
अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस 11584 188973 16 रुपये
मौ. यूसुफ आप 815 656935 809 रुपये

 
विधानसभा सीट कलियर        
प्रत्याशी पार्टी मत कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
फुरकान अहमद कांग्रेस 43539 2276364 52.28
मुनीश कुमार सैनी भाजपा 27796 1839805 56 रुपये
सुरेन्द्र सिंह बसपा  11716 633036 54 रुपये
सादाब आलम आप 2423 56801 232.98 पैसे
 
विधानसभा सीट खानपुर        
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त कुल खर्च प्रति वोट रुपये में
उमेश कुमार निर्दलीय 38767 1582349 40 रुपये
रविंद्र सिंह बसपा 31915 1063547 33 रुपये
कुंवरानी देवयानी सिंह भाजपा 30834 844935 27 रुपये
सुभाष सिंह चौधरी कांग्रेस 6289 1002983 159 रुपये

                                                         
 
विधानसभा -रानीपुर बीएचईएल         
प्रत्याशी  पार्टी    मत प्राप्त  कुल खर्च प्रति वोट रुपये में 
आदेश चौहान भाजपा 57544 57544 35.68
राजबीर सिंह चौहान कांग्रेस 43682 1317613 30.16 
ओमपाल सिंह बसपा  5880 748692 127.32
प्रशान्त राय आप 3355 531364 168.37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed