फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uppa will go among the public regarding local issues: Tiwari

स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी उपपा: तिवारी

Thu, 30 Dec 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Uppa will go among the public regarding local issues: Tiwari
बैठक करते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के पदाधिकारी। - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड का दोहन किया है। स्थानीय मुद्दों को लेकर दोनों पार्टियों ने जनता के साथ छल किया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी चुनावी समर में स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उत्तराखंड में बदलाव लाने का काम करेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों को लेकर संजोया गया राज्य था। दोनों पार्टियों ने बेरोजगारी और पलायन पर कोई काम नहीं किया है। पहाड़ खाली होते जा रहे हैं वहीं खनन माफिया, भूमाफिया सरकार को चलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पानी और जवानी को खत्म करने के लिए दोनों ही पार्टियां मन बना चुकी हैं। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पलायनवाद, बेरोजगारी, कृषि को लेकर लोगों के बीच में पिछले कई वर्षों से काम कर रही है। कई आंदोलन करके लोगों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है। समाजसेवी जेपी बडोनी ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी स्थानीय जन कल्याणकारी मुद्दों को लेकर हमेशा लोगों के बीच में रहे हैं। उनकी सोच उत्तराखंड के विकास को ऊंचाइयों तक ले जाने वाली है। इस मौके पर विक्रम फरस्वान, प्रभात ध्यानी, पूरन सिंह मेहरा, आशीष उनियाल, मनीष थपलियाल, आकाश जुयाल, जेपी बडोनी, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed