विश्व रेडक्रास दिवस पर वानप्रस्थ आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में रेडक्रास ने निष्पक्षता के साथ काम किया
डीएम विनय शंकर पांडेय ने पत्र के माध्यम से भेजे अपने संदेश में कहा कि रेडक्रास स्वयं सेवक युद्ध और आपदा में बढ़चढ़ कर सक्रिय सहयोग करते ही है। उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए भी अपना अभूतपूर्व सहयोग दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचडी शाक्य ने कहा कि रेडक्रास ने मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है। रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि दूसरों के लिए काम करने में संतुष्टी मिलती है। रेडक्रास की वाइस चेयरमैन डॉ. उर्मिला पांडेय ने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस मनाने का उद्देश आम जनमानस को मानवीय सहायता उपलब्ध करने के लिए समाज में अपना योगदान का अवसर जरूर प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर वानप्रस्थ आश्रम के प्रधान डीके पांडेय, डॉ. भावना जोशी, डॉ. आराधना रावत, डॉ. अंजली, डॉ. वैशाली आदि मौजूद रहे।