फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Underpass near Sarvanand Ghat will be smooth in 20 days

20 दिन में सुचारू होगा सर्वानंद घाट के निकट अंडरपास

Wed, 02 Mar 2022 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Underpass near Sarvanand Ghat will be smooth in 20 days
सर्वानंद घाट के पास अंडर पास का स्थलीय निरीक्षण करते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरो? - फोटो : HARIDWAR
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम ने बुधवार को पंतद्वीप भीमगोड़ा और सर्वानंद घाट के पास अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने 15 से 20 दिन में दोनों अंडरपास की मरम्मत करवाने और दोनों ओर संपर्क मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुंसाई से शिकायत की थी। परियोजना निदेशक के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंची। पूर्व पार्षद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद भीमगोड़ा से हाईवे जाने वालों के लिए अंडरपास की व्यवस्था की गई थी। राजमार्ग पर पावन धाम तक कोई यू टर्न भी नहीं है। इसकी वजह से लोगों को जूझना पड़ रहा है। विभाग की ओर से बनाया अंडरपास भी क्षतिग्रस्त है। विभागीय इंजीनियर अजीत प्रताप के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अंडरपास 15 से 20 दिन में सुचारु करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद घिल्डियाल, नीरज ममगाई, प्रशांत शर्मा, नीरज पाल, आशीष जैन, अनिकेत गिरी, सूरज निषाद और राम कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed