फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Under-16 District Cricket League organized under

Haridwar News: वीजी स्पोटर्स, वीर शौर्य व केएलसीए ने जीते लीग मैच

Sun, 19 May 2024 03:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Under-16 District Cricket League organized under
Iजिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित मैचI
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेेट लीग के सातवें दिन पैसीनेट व वीजी स्पोटर्स, वीर शौर्य व नवयुवक तथा एचसीसी व केएलसीए के बीच लीग मैच खेले गए। पैसीनेट व वीजी स्पोटर्स के बीच पीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीजी स्पोटर्स ने 37.3 ओवर में 235 रन बनाए। टीम की तरफ से सिद्धार्थ 69, वैभव गोस्वामी 65, नयन त्यागी ने 38 रन बनाए। पैसीनेट की तरफ से शौर्य तीन, मोहम्मद रिहान व हैदर ने दो-दो और दक्ष ने एक विकेट लिया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैसीनेट को 32.5 ओवर में 103 रन पर आउट कर वीजी स्पोटर्स ने 132 रन से मैच जीत लिया। वीजी स्पोटर्स की तरफ से नयन त्यागी पांच, देव गोस्वामी 2, रूद्राक्ष कपिल, अर्श मलिक व सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया। वीजी स्पोटर्स के गेंदबाज नयन त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी व नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के बीच वीजी स्पोटर्स ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में पहले बल्बेबाजी करते हुए वीर शौर्य ने 37.4 ओवर में 221 रन बनाए। जिसमें आदित्य तोमर 40, अयान 31, अनय 28, उत्तम भारद्वाज ने 27 रन बनाए। नवयुवक की तरफ से हेमंत खन्ना 4, कार्तिक व ऋतिक ने दो-दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवयुवक को 29.4 ओवर में 182 रन पर समेटकर वीर शौर्य ने 39 रन से मैच जीत लिया। नवयुवक की तरफ से रजत दास 49, कार्तिक 30, अंकज सैनी ने 20 रन बनाए। वीर शौर्य की तरफ से आकाश कुमार, युग अग्रवाल व अनय ने तीन-तीन विकेट लिया। वीर शौर्य के ऑलराउंडर अनय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एचसीसी व केएलसीए के बीच जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएलसीए ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जिसमें रौनक अरोड़ा 64 व ध्रुव चौधरी ने 42 रन बनाए। एचसीसी की तरफ से आदित्य कटारिया 2, शौर्य चौहान, सार्थक, कुशाग्र व प्रभात शेखर ने 1-1 विकेट लिया।



लक्ष्य का पीछा करते हुए एचसीसी की टीम 31.2 ओवर में 92 रन पर आउट हो गयी और केएलसीए ने 61 रन से मैच जीत लिया। एचसीसी की तरफ से मौहम्मद असद 20, राघव कमेरिया ने 18 रन बनाए। केएलसीए की तरफ से स्वयं अनेजा पांच, रोनक अरोरा दो, ध्रुव चौधरी व पर्व देशवाल ने एक-एक विकेट लिया। केएलसीए के गेंदबाज स्वयं अनेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सदस्य ललित सचदेवा, सीए अंकित वर्मा व अर्पित वर्मा ने खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, मनजीत, योगेश, मिंटू कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, पारस ने तथा स्कोरिंग अश्विनी कुमार, रितेश यादव व स्वतंत्र कुमार ने की। एसोसिएशन के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि रविवार को नवयुवक व एक्सीलेंस के बीच वीजी स्पोटर्स ग्राउंड पर, जिमखाना व नाइनटी नाइन के बीच पीएसए ग्राउंड पर तथा राइजिंग स्टार व लक्सर क्रिकेट एकेडमी के बीच जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर चंद्रमोहन बड़थ्वाल, मोहित, अंकित, संजीव चौधरी, पतिंदर, अंकित मेंहदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed