फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uncle arrested for helping the accused of brutalizing a widow

Haridwar News: विधवा से दरिंदगी के आरोपी की मदद करने पर मामा गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for helping the accused of brutalizing a widow
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में विधवा महिला से दरिंदगी करने वाले फरार आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित करते हुए फोटो जारी किया है। आमजन से आरोपी के बारे में सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, फरार आरोपी की मदद करने वाले उसके मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अनुसार, रावली महदूद में एक विधवा के साथ दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च डालकर सरिये से हमला कर घायल कर दिया गया था। महिला को एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही आरोपी रजत निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी की मदद करने वाले उसके मामा विनोद निवासी ग्राम हबीबपुर नवादा थाना कलियर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी रजत को गिरफ्तारी से बचाने के लिए उसके मामा विनोद ने घटना की जानकारी होने के बाद भी घटना में प्रयुक्त बाइक और आरोपी को अपने घर में छिपाकर रखा। अगले दिन आरोपी रजत के पिता, चाचा, भाई और जीजा के आने पर उसे उनके साथ भेज दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार आरोपी रजत की फोटो जारी कर उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपी की सूचना थानाध्यक्ष सिडकुल के मोबाइल नंबर 9411112516, कंट्रोल रूम हरिद्वार नंबर 9411112973 और विवेचक के मोबाइल नंबर 9045181917 पर देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed