{"_id":"646cefa70902e2ef9a088345","slug":"two-youths-from-bihar-died-due-to-drowning-in-ganges-river-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: गंगा में डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत, सर्च ऑपरेशन के बाद शवों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: गंगा में डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत, सर्च ऑपरेशन के बाद शवों को निकाला बाहर
Tue, 23 May 2023 10:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 10:24 PM IST
सार
बिहार के दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को गंगा से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बिहार के रहने वाले दो युवक डूब गए। पुलिस ने कुछ ही देर में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को बरामद कर लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र देवानंद पासवान निवासी उड़नी जिला मुजफ्फरपुर बिहार और 19 वर्षीय साहिल पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम शेरपुर थाना काजी मोहम्मदपुर मुजफ्फरपुर बिहार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे।
यहां शांतिकुंज में ठहरे हुए थे। चारों मंगलवार की दोपहर में सप्तऋषि ठोकर नंबर 17 स्थित गणेश घाट पर स्नान करने के लिए आए। जहां दो दोस्त पहले ही स्नान करके बाहर निकल गए। जबकि अभिषेक और साहिल गंगा में स्नान करते हुए थोड़ा आगे निकल गए। जिससे पानी के तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। घटना की जानकारी घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ ही देर में दोनों के शवों को गंगा से बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि युवकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे।